कोलकाता में आयोजित भिखारी ठाकुर फेस्टिवल 2011 में भोजपुरी कवि एवं हमार टीवी के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज भावुक, भोजपुरी गायिका प्रतिभा सिंह एवं अखिल भारतीय भोजपुरी संघ के अध्यक्ष बीएन तिवारी उर्फ भाई जी भोजपुरिया
कोलकाता में भोजपुरी फिल्म 'कलकतिया भउजी' की शूटिंग सोमवार दिनांक 25 जून 2012 को हुई। सेट पर अनुराग एवं प्रतिभा सिंह। फिल्म के निर्देशक हैं अशोक जायसवाल।
श्रावण मास के उपलक्ष्य में भगवान शिव की आराधना से जुड़े भोजपुरी वीडियो सीडी 'राजा देवघर चल' की शूटिंग शूटिंग पूरी हो गयी है। यह कोलकाता से कुछ दूर चाकदह में हुई। गायक आनंद तिवारी व गायिका प्रतिभा सिंह ने इसमें आठ गीत गाये हैं। यहां प्रस्तुत हैं शूटिंग के दृश्य
कोलकाता के फ्यूजन स्टूडिओ में मंलवार 29 मई 2012 को प्रतिभा सिंह एवं आनंद तिवारी ने भगवान शिव के भजनों की रिकार्डिंग की। इसका संगीत दिया है नगेन्द्र चौधरी ने। यह सीडी सावन के अवसर पर बाजार में आयेगी। रिकार्डिंग के दृश्य
कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में बिहार शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में 27 मई 2012 को आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेता व गायक मनोज तिवारी तथा अभिनेत्री व गायिका प्रतिभा सिंह।
भोजपुरी गायिका प्रतिभा सिंह फिल्म कलकतिया भउजी में गायिका की भूमिका अदा कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल उन्होंने छपरा के समीप तरइयां रामबाग गांव में अपनी दो दिन की शूटिंग आज रविवार 27 मई 2012 को पूरी की। शेष शूटिंग जल्द ही कोलकाता में होगी। इस फिल्म के निर्देशक हैं अशोक जायसवाल, जिन्होंने प्रतिभा सिंह के म्यूज़िक एलबम 'मेहरारू ना पइब' का निर्देशन किया है। प्रतिभा सिंह ने इसके पहले भी कई फिल्मों में अभिनय किया है जिनमें प्रमुख हैं भाई हो त भरत नियन, बहिना तोहरे खातिर। इस फिल्म में अनुराग नायक एवं मीरा नायिका की भूमिका में हैं। इंद्राणी सिंह एवं डाली आदि ने भी इसमें अभिनय किया है।