Sunday, March 29, 2015

जमशेदपुर में प्रतिभा सिंह के भजन

साभारः दैनिक जागरण, 28 मार्च 2015
साभारः दैनिक भास्करस 28 मार्च 2015

Friday, January 16, 2015

जागरण में प्रतिभा सिंह व मोहन राठौड़ का गायन

कोलकाता के बहूबाजार में सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के समीप 16 जनवरी 2015 की रात आयोजित जागरण में प्रतिभा सिंह व मोहन राठौड़ ने अपने भजनों से उपस्थित समुदाय का मन मोह लिया। उसी समारोह की कुछ तस्वीरें








Saturday, December 20, 2014

पारिवारिक फिल्म होगी 'फंस गईले प्रेम'

एनसीएस फिल्म्स की ओर से भोजपुरी फिल्म 'फंस गईले प्रेम' की शूटिंग अंतिम चरण में है। यह एक पारिवारिक फिल्म होगी जिसमें दहेज की समस्या के खिलाफ पुरजोर आवाज उठायी गयी है। ग्रामीण परिवेश से ओतप्रोत इस फिल्म में एक्शन और पारम्परिक गीत-संगीत भी लोगों को आकर्षित करेगा। फिल्म निर्देशक पप्पू भारती की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म की अब तक की शूटिंग छपरा के समीप बेनियापुर गांव में हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं कुणाल सिंह, प्रतिभा सिंह, हेमंत, बाबी, रासबिहारी रवि, प्रेम सिंह, घनश्याम मिश्रा, केएम सिंह, सुल्ताना, बाबी अनुराधा, कुमार संजीत, अमित वर्मा, जीतू सिंह, अकबर अली, मुकुल यादव, कोमल मिश्रा, रूपा सिंह, रमेश कुमार, गंगा ठाकुर एवं विजय राय ने अदा की हैं। फिल्म के गीत रासबिहारी ने लिखे हैं नागेन्द्र नृपांशु ने संगीतबद्ध किया है। गायक आलोक कुमार, प्रतिभा सिंह, रेणु भारती गिरि, सुरजीत, आदिती मुखर्जी एवं मोहना हैं। फिल्म निर्देशक पप्पू भारती का कहना है कि इसमें अश्लीलता नहीं है तथा यह पूरे परिवार को ध्यान में रखकर बनायी गयी है।

Monday, December 15, 2014

फेसबुक पर फ्रैंड खोजेली

भोजपुरी एलबम फेसबुक पर फ्रैंड खोजेली के गीतों की रिकार्डिंग करते प्रतिभा सिंह एवं संतोष शर्मा। इसके संगीतकार नगेन्द्र नृपांशु एवं गीतकार उमेश छैला, डॉ.अभिज्ञात एवं पप्पू हैं