Monday, January 11, 2010

एलबम-मेहरारू ना पईब


कोलकाताः सुपरिचित गायिका प्रतिभा सिंह का नया भोजपुरी एलबम स्काइ म्जूज़िक कंपनी ने जारी किया है। एलबम का नाम है 'मेहरारू ना पईब'। इसमें प्रतिभा सिंह न सिर्फ़ अपनी गायकी का हुनर दिखा रही हैं बल्क़ि इसमें उन्होंने अभिनय भी किया है। इसके पहले वे दो भोजपुरी फ़िल्मों अभिषेक चड्ढा निर्देशित 'भाई होखे त भरत नियन' और संजीव टोनी निर्देशित 'बहिना तोहरे ख़ातिर' में अभिनय कर चुकी हैं। इसके पहले प्रतिभा के दर्ज़न भर से अधिक कैसेट सीडी आ चुके हैं। इस एलबम में उन्होंने हर वर्ग के संगीत रसिकों का ध्यान रखा है। इसमें सामाजिक संदेश के साथ साथ मनोरंजन का भरपूर मसाला भी है। इसमें दो-दो आइटम सांग हैं जिन्हें सुनकर लोग अपने को थिरकने से रोक नहीं पायेंगे। इन गीतों को लिखा है उमेश छैला, डॉ.अभिज्ञात, शशिधर सिंह और बूटन हबारी ने। संगीत दिया है दो दशकों में संगीत जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके नगेन्द्र चौधरी ने। निर्देशन अशोक जयसवाल का है। कोरियोग्राफ़ी पायल मिश्रा और सिनेमेट्रोग्राफ़ी आशुतोष मिश्रा की है।

वीडीओ सीडी-मेहरारू ना पईब

कम्पनी-स्काइ

मूल्य-30 रुपये