Saturday, December 19, 2009

मनोज तिवारी ने रातभर बहायी संगीत की सरिता

Dec 18, 09:55 pm
बक्सर किला मैदान में गुरुवार को रात आयोजित व्याघ्रसर महोत्सव का दूसरा सत्र मनोज तिवारी के नाम रहा। आधी रात को जैसे ही भोजपुरी के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले मनोज तिवारी ने मंच संभाला पास बह रही गंगा की लहरें भी हिलोरे मारने लगी। संगीत की माला से एक-एक कर मोती श्री तिवारी दर्शकों की नजर करते रहे और पूरा माहौल उनके एक-एक इशारे पर नाचते रहा। हालांकि भोजपुरी सुपर स्टार को देखकर भीड़ कई बार बेकाबू भी हुयी। दर्शकों ने ईट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे सुरक्षा बलों को लाठी चार्ज करना पड़ा। इससे आधा दर्जन दर्शकों के घायल होने की भी सूचना है। व्याघ्रसर महोत्सव में बेकाबू हुयी भीड़ से अधिक परेशानी महिला दर्शकों को उठानी पड़ी। इधर, महोत्सव में आये मनोज तिवारी ने इटाढ़ी के बैरी में सात मार्च को आयोजित कार्यक्रम में आने का वायदा भी किया। किला मैदान में मंच पर आते ही भोजपुरी स्टार गायक ने देवी गीत से शुरूआत किया। जिसके बाद इंटरनेशनल लिट्टी चोखा, बगल वाली जान मारेली व ए चम्पा चमेली सहित कई गीत लोगों को सुनाया। जिससे उपस्थित लोग झूमने पर विवश हो गये। वहीं हम बिहारी दिल ह भोला भाला गीत पर श्रोता हाथ उठाकर कलाकार का उत्साह व‌र्द्वन करने लगे। साथ ही कल्लू, वर्षा तिवारी प्रतिभा सिंह सहित अन्य गायकों ने भी अपने गीतों से समारोह को लबरेज कर दिया। इस दौरान दिलीप सिंह, प्रेम चौबे व सुनील सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Sunday, June 7, 2009

फिल्म 'बहिना तोरे खातिर में' प्रतिभा सिंह

कोलकाता में रहने वाली भोजपुरी की विख्यात गायिका प्रतिभा सिंह 'बहिना तोरे खातिर' में अभिनय किया है। फिल्म की शूटिंग सोमवार 8 जून 2009 को शुरू हुई। बिहार के हाजीपुर में उनकी दो दिन की शूटिंग सम्पन्न हुई। इस फिल्म के निर्देशक हैं संजीव टोनी। प्रतिभा कुछ और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों में अभिनय की 'शुरूआत भाई होखे त भरत नियन' से की थी जिसके निर्देशक अभिषेक चड्ढा थे। 'बहिना तोरे खातिर' में प्रतिभा की भूमिका परित्यक्ता पत्नी का है। फिलहाल वे इसके बारे में और खुलासा नहीं करना चाहतीं। सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही फिल्म बड़े पर्दे पर नज़र आयेगी।

Tuesday, April 21, 2009

महुआ टीवी के बिहाने-बिहाने कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह


यह कार्यक्रम 21 अप्रैल 2009 को सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक प्रसारित हुआ।

महुआ टीवी के सेट पर प्रतिभा सिंह


महुआ टीवी के बिहाने बिहाने कार्यक्रम में एंकर द्वय गायक अजीत आनंद, गायिका विजया भारती के साथ अभिनेत्री व गायिका प्रतिभा सिंह का टीवी से लिया गया चित्र

Wednesday, April 15, 2009

महुआ पर 21 अप्रैल को बिहाने-बिहाने में देखें प्रतिभा सिंह को


कोलकाताः सुपरिचित भोजपुरी गायिका प्रतिभा सिंह अब महुआ टीवी पर दिखायी देंगी। 21 अप्रैल को बिहाने-बिहाने कार्यक्रम में सुबह साढ़े सात बजे उनका एक घंटे का कार्यक्रम प्रसारित होने वाला है। इस कार्यक्रम की एंकरिंग करेंगी गायिका विजया भारती और गायक अजित आनंद। इस कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह के गीत भी दर्शकों सुनने को मिलेंगे, जिसमें आधुनिक गीत से लेकर पारम्परिक गीत शामिल हैं।

Saturday, March 28, 2009

ईटीवी फोक जलवा कार्यक्रम का एक दृश्य



ईटीवी फोक जलवा में बाएं से गायिका प्रतिभा सिंह, अभिनेत्री पाखी हेगड़े, अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ और गायिका मीनू अरोड़ा और पं.रामचन्द्र दूबे

Friday, February 20, 2009

वैवाहिक परम्पराओं की सजीवता से सजा "फोक जलवा"


साभारः http://www.bhojpuriafilm.com/
संस्कृति और लोकपरम्पराओं को दृश्यबंधित कर नित नये अंदाज में उकेरने में अग्रणी "फोक जलवा" में इस बार वैवाहिक रीति रिवाजों को विशुद्ध देशी अंदाज में सुमधुर पारम्परिक गीतों से सजा कर दर्शकों के मनोरंजनार्थ प्रस्तुत किया जायेगा।
ई.टी.वी. उत्तर प्रदेश एवं बिहार का सर्वाधिक लोकचर्चित कार्यक्रम "फोक जलवा" सदैव से लोक संस्कृति को जनमानस के समक्ष समग्रता से अति रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने का दायित्व बखूबी करते आ रही है। इसी क्रम में इस बार "फोक जलवा" में सगाई के लेकर विदाई तक वैवाहिक रीति रिवाजों को अति भव्यता के साथ फिल्मांकित कर ई.टी.वी. के दर्शको के परोसा जायेगा।
वैवाहिक विशेष "फोक जलवा" के बारे में बताया कि वैवाहिक रीतिनुसार वर एवं कन्या पक्ष के परिवारों में विवाहोयोजन के दौरान सम्पन्न होने वाले विभिन्न संस्कारों को अत्यन्त सूक्ष्मता के साथ क्रमवार अनेक कड़ियों में रेखांकित किया गया है।
उन्होंने बताया किया कि इस वैवाहिक आयोजन के वर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव "निरहुआ" और कन्या भोजपुरी फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस पाखी हेगड़े हैं। इनके अतिरिक्त वर कन्या के परिवारों में ख्यातिलब्ध लोकगायक पं. रामचन्द्र दूबे, विष्णु ओझा, राम दरश, शम्भू नाथ एवं लोकगायिका मैनावती देवी, नूतन कुमारी "नीतू", प्रतिभा सिंह, डा. रंजना त्रिपाठी और मीनू अरोड़ा शामिल हैं।
ई.टी.वी. उत्तर प्रदेश पर प्रत्येक रविवार तथा ई.टी.वी. बिहार पर प्रत्येक शनिवार को प्रसारित होने वाला कार्यक्रम "फोक जलवा" में वैवाहिक विशेष का प्रसारण दिनांक २१ फरवरी से प्रारम्भ होगा।

Sunday, February 15, 2009

ईटीवी फोक जलवा में दिखेंगे प्रतिभा सिंह की गायकी के रंग


अब ईटीवी के फोक जलवा में छेंका से बिदाई तक के पारम्परिक व आधुनिक गीतों की प्रस्तुत करेंगी प्रतिभा सिंह भी। अंजोरिया डाट काम में प्रकाशित खबर के अनुसार ईटीवी उत्तरप्रदेश की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 21 फरवरी से ईटीवी यूपी पर हर रविवार को और ईटीवी बिहार पर हर शनिवार को प्रसारित होगा। ईटीवी के फोक जलवा में दिखाने जाने के लिए तैयार इस कार्यक्रम में भोजपुरी संस्कृति के सगाई से लेकर विवाह तक ही हर रस्म के वैवाहिक गीत नितांत देसी अन्दाज में लोकपरम्परागत गीतों में रचे बसे होंगे। कार्यक्रम की भव्यता का अन्दाज़ इसी ले लगाया जा सकता है कि इस कार्यक्रमल की एंगरिंग भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री पाखी हेगड़े कर रही हैं। कार्यक्रम में निरहुआ दूल्हा और पाखी उनकी दूल्हिन बनी हैं। देश के तमाम विख्यात भोजपुरी गायक दोनों के परिवारों की भूमिका में होंगे। प्रतिभा सिंह निरहुआ की बहन बनी हैं। मशहूर लोकगायक पंडित रामचन्द्र दूबे, विष्णु ओझा, राम दरश, शम्भूनाथ, प्रतिष्ठित लोकगायिका मैनावती देवी, नूतन कुमारी नीतू, डा॰अंजना त्रिपाठी और मीनू अरोड़ा के गीत भी इस कार्यक्रम में सुनने को मिलेंगे।

Sunday, January 25, 2009

.


इन दिनों

एचएमवी सारेगामा से जल्द ही प्रतिभा सिंह के 40 गीतों का एमपी-3 सीडी 'पिरितिया के कांटा' रिलीज होगी। ओम कम्पनी से 8 गीतों का विडिओ सीडी जल्द आने जा रही है नाम है 'मेहरारू ना पईब''। निर्माणाधीन फ़िल्म 'कलकतिया भउजी' में प्रमुख भूमिका। इसके कुछ और फिल्मों का काम जारी। कई और फिल्मों के आफर जिनमें वीरेन्द्र सिंह हंस की 'राजाबिहारी आटोवाला' भी शामिल है।
प्रतिभा सिंह ने बचपन में ही अपनी मां से भोजपुरी के संस्कार गीतों से शिक्षा ली। पिता बीएसएफ से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर हैं। विवाह आज़मगढ़ के कम्हरियां-खुशनामपुर के रहने वाले सुपरिचित पत्रकार-लेखक अभिज्ञात (हृदय नारायण सिंह) से हुआ है। बलिया से लगाव के कारण प्रतिभा ने स्वर्गीय चंद्रशेखर जी के चुनाव प्रचार के लिए भोजपुरी में गीत गाये थे जिन्हें नवगीत विधा के विख्यात कवि डॉ.चंद्रदेव सिंह (अब स्वर्गीय)ने लिखा था।

फिल्म इंडस्टी के लोगों के साथ


बाएं से अभिनेता अजय शर्मा, प्रतिभा सिंह, फिल्म निर्देशक अभिषेक चड्ढा एवं संगीतकार अशोक घायल

फिल्म भाई होखे त भरत नियन का एक दृश्य


बाएं से अजय शर्मा, शहनाज़, भरत शर्मा, रानी चटर्जी एवं प्रतिभा सिंह

.


.


.


.


.


.




.