Saturday, December 20, 2014

पारिवारिक फिल्म होगी 'फंस गईले प्रेम'

एनसीएस फिल्म्स की ओर से भोजपुरी फिल्म 'फंस गईले प्रेम' की शूटिंग अंतिम चरण में है। यह एक पारिवारिक फिल्म होगी जिसमें दहेज की समस्या के खिलाफ पुरजोर आवाज उठायी गयी है। ग्रामीण परिवेश से ओतप्रोत इस फिल्म में एक्शन और पारम्परिक गीत-संगीत भी लोगों को आकर्षित करेगा। फिल्म निर्देशक पप्पू भारती की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म की अब तक की शूटिंग छपरा के समीप बेनियापुर गांव में हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं कुणाल सिंह, प्रतिभा सिंह, हेमंत, बाबी, रासबिहारी रवि, प्रेम सिंह, घनश्याम मिश्रा, केएम सिंह, सुल्ताना, बाबी अनुराधा, कुमार संजीत, अमित वर्मा, जीतू सिंह, अकबर अली, मुकुल यादव, कोमल मिश्रा, रूपा सिंह, रमेश कुमार, गंगा ठाकुर एवं विजय राय ने अदा की हैं। फिल्म के गीत रासबिहारी ने लिखे हैं नागेन्द्र नृपांशु ने संगीतबद्ध किया है। गायक आलोक कुमार, प्रतिभा सिंह, रेणु भारती गिरि, सुरजीत, आदिती मुखर्जी एवं मोहना हैं। फिल्म निर्देशक पप्पू भारती का कहना है कि इसमें अश्लीलता नहीं है तथा यह पूरे परिवार को ध्यान में रखकर बनायी गयी है।

Monday, December 15, 2014

फेसबुक पर फ्रैंड खोजेली

भोजपुरी एलबम फेसबुक पर फ्रैंड खोजेली के गीतों की रिकार्डिंग करते प्रतिभा सिंह एवं संतोष शर्मा। इसके संगीतकार नगेन्द्र नृपांशु एवं गीतकार उमेश छैला, डॉ.अभिज्ञात एवं पप्पू हैं

अखिल भारतीय आजमागढ़ सेवा संघ का वार्षिक समारोह

साभारः सन्मार्ग 15 दिसम्बर 2014

Saturday, December 13, 2014

लखवीर सिंह लक्खा एवं प्रतिभा सिंह का भजन गायन

13 दिसम्बर को प्रतिभा सिंह एवं लखवीर सिंह लक्खा ने भजन गाये। तृप्ती शाक्या 14 दिसम्बर 2014 को भजन गायेंगी।

Sunday, November 16, 2014

दुबई मे प्रतिभा सिंह

दुबई के विभिन्न स्थलों पर भोजपुरी गायिका प्रतिभा सिंह

 


दुबई में प्रतिभा सिंह

दुबई में विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भोजपुरी गायिका प्रतिभा सिंह

दुबई में बसे भारतीय लोगों द्वारा सम्मान

दुबई पहुंचीं भोजपुरी गायिका प्रतिभा सिंह

दुबई में भोजपुरी गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंची गायिका व अभिनेत्री प्रतिभा सिंह। दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत बुर्ज खलीफा व अन्य स्थलों की तस्वीरें

Wednesday, November 5, 2014

मारीशस के राष्ट्रपति राजकेश्वर प्रयाग से प्रतिभा सिंह की मुलाकात



मारीशस के कला संस्कृति मंत्री मुकेश्वर चुन्नी एवं राष्ट्रपति राजकेश्वर प्रयाग के साथ प्रतिभा सिंह

मारीशस के राष्ट्रपति राजकेश्वर प्रयाग की ओर से आयोजित भोज में उनके साथ राष्ट्रपति भवन में भोजपुरी गायिका व अभिनेत्री प्रतिभा सिंह। मारीशस में भारतीयों के आगमन के 180 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय डायसपोरा के देशों के महत्वपूर्ण लोगों को मारीशस सरकार ने आमंत्रित किया है। इस अवसर पर छह दिवसीय विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हैं। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी मोहत्सव का भी आयोजन था। समारोह के तहत पोर्ट लुईस के प्रवासी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी हिस्सा लिया। आज 5 नवम्बर 2014 को राष्ट्रपति भवन में मेहमानों के लिए राष्ट्रपति की ओर से भोज का आयोजन किया गय़ा था।

गायिका मालिनी अवस्थी व अन्य के साथ प्रतिभा सिंह

मारीशस के राष्ट्रपति भवन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ प्रतिभा सिंह

मारीशस के राष्ट्रपति भवन के सामने प्रतिभा सिंह

Tuesday, November 4, 2014

मारीशस के उच्चायुक्त की टी पार्टी में प्रतिभा सिंह

मारीशस में भारत के उच्चायुक्त श्री अनूप कुमार मुद्गल की ओर से आयोजित टी पार्टी में उनके साथ गायिका व अभिनेत्री प्रतिभा सिंह। मारीशस मं भारतवंशियों के आगमन के 180 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मारीशस सरकार की ओर से छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें
 डायरपोरा के देशों के प्रतिनिधियों को मारीशस मारीशस सरकार ने आमंत्रित किया है। भारत के उच्चायुक्त ने भारतीय कलाकारों के लिए अपने यहां टी पार्टी का आयोजन किया था।

गायिका मालिनी अवस्थी के साथ प्रतिभा सिंह

विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ प्रतिभा सिंह
मारीशस में भारत के उच्चायुक्त श्री अनूप कुमार मुद्गल की ओर से आयोजित टी पार्टी में उनके साथ गायिका व अभिनेत्री प्रतिभा सिंह। मारीशस मं भारतवंशियों के आगमन के 180 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मारीशस सरकार की ओर से छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें
 डायरपोरा के देशों के प्रतिनिधियों को मारीशस मारीशस सरकार ने आमंत्रित किया है। भारत के उच्चायुक्त ने भारतीय कलाकारों के लिए अपने यहां टी पार्टी का आयोजन किया था।




Sunday, November 2, 2014

मारिशस के पोर्ट लुईस में प्रतिभा सिंह

मारीशस के पोर्ट लुईस में प्रतिभा सिंह। मारीशस में भारतवंशियों के प्रथम आगमन करे 180 वर्ष पूरे होने पर वहां की सरकार की ओर से मिले निमंत्रण पर वे वहां पहुंची हैं। 2 नवम्बर 2014 को यहां भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मारीशस के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भी उपस्थित थे। दुनिया भर से आये भारतीय डायसपोरा के देशों के प्रतिनिधि वहां उस्पस्थित थे।







मारीशस में प्रतिभा सिंह एवं मालिनी अवस्थी

मारीशस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव के दौरान गायिकाएं प्रतिभा सिंह एवं मालिनी अवस्थी

Saturday, November 1, 2014

मारिशस में प्रतिभा सिंह

मारिशस में आयोजित 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समारोह के दौरान वहां के विभिन्न स्थलों पर तफरीह करतीं भोजपुरी गायिका व अभिनेत्री प्रतिभा सिंह। वहां भारतीयों के आगमन के 180 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया है जिसमें दुनिया के विभिन्न देशों के प्रतिनिधि पहुंचे हुए हैं..समारोह में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव के अलावा नारी की स्थिति, भोजपुरी भाषा और मीडिया पर सेमिनार सहित विभिन्न सांस्कृतिक समारोह आयोजित हैं, जिसमें भाग लेने के उन्हें मारिशस सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है।




Tuesday, October 28, 2014

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव में भाग लेने मॉरीशस गयीं प्रतिभा सिंह

दुबई में एनआरआई समुदाय का भी आमंत्रण

मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रतिभा सिंह

कोलकाताः विख्यात भोजपुरी गायिका व अभिनेत्री प्रतिभा सिंह मारीशस सरकार के निमंत्रण पर वहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव में भाग लेने जा रही हैं। छह दिवसीय यह आयोजन 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित है। उन्होंने आज बुधवार को तड़के मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट पकड़ी।
2 नवम्बर 1834 को भारत से गिरमिटिया मजदूरो की पहली खेप मारीशस पहुँची थी। इसी की याद मे मारीशस सरकार ने इस महोत्सव का आयोजन किया है जिसमें भारत, ग्रेट ब्रिटेन, यूनाइटेड स्टेट्स, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, हॉलैंड, थाईलैंड, सिंगापुर, त्रिनिदाद, गुयाना आदि देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। रिपब्लिक आफ मारीशस के मिनिस्ट्री आफ आर्ट एंड कल्चर की इकाई भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन की ओर से प्रतिभा सिंह को आमंत्रित किया गया है। उसकी चेयरपर्सन डॉ.सरिता बूधू हैं। इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में महिलाओं की स्थिति, भोजपुरी भाषा, साहित्य, मीडिया,  नाटक सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हैं।
प्रतिभा सिंह मॉरीशस के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दुबई जायेंगी, जहां भारतीय मूल के लोगों ने उन्हें आमंत्रित किया है। कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर वे दुबई से 10 नवम्बर को कोलकाता के लिए फ्लाइट पकडेंगी।  प्रतिभा सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय और पार्श्व गायन किया है। वे अपने स्टेज शो के लिए खास तौर पर जानी जातीं हैं। वे हाल ही में बैंकाक में भोजपुरी गीतों की धूम मचा कर लौटी हैं।