Sunday, February 15, 2009

ईटीवी फोक जलवा में दिखेंगे प्रतिभा सिंह की गायकी के रंग


अब ईटीवी के फोक जलवा में छेंका से बिदाई तक के पारम्परिक व आधुनिक गीतों की प्रस्तुत करेंगी प्रतिभा सिंह भी। अंजोरिया डाट काम में प्रकाशित खबर के अनुसार ईटीवी उत्तरप्रदेश की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 21 फरवरी से ईटीवी यूपी पर हर रविवार को और ईटीवी बिहार पर हर शनिवार को प्रसारित होगा। ईटीवी के फोक जलवा में दिखाने जाने के लिए तैयार इस कार्यक्रम में भोजपुरी संस्कृति के सगाई से लेकर विवाह तक ही हर रस्म के वैवाहिक गीत नितांत देसी अन्दाज में लोकपरम्परागत गीतों में रचे बसे होंगे। कार्यक्रम की भव्यता का अन्दाज़ इसी ले लगाया जा सकता है कि इस कार्यक्रमल की एंगरिंग भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री पाखी हेगड़े कर रही हैं। कार्यक्रम में निरहुआ दूल्हा और पाखी उनकी दूल्हिन बनी हैं। देश के तमाम विख्यात भोजपुरी गायक दोनों के परिवारों की भूमिका में होंगे। प्रतिभा सिंह निरहुआ की बहन बनी हैं। मशहूर लोकगायक पंडित रामचन्द्र दूबे, विष्णु ओझा, राम दरश, शम्भूनाथ, प्रतिष्ठित लोकगायिका मैनावती देवी, नूतन कुमारी नीतू, डा॰अंजना त्रिपाठी और मीनू अरोड़ा के गीत भी इस कार्यक्रम में सुनने को मिलेंगे।

No comments: