Thursday, June 3, 2010

नीतीश सरकार की उपलब्धियों पर बन रहा है वृत्त चित्र

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए एक डाक्यूमेंट्री फिल्म 'बदल दीहब बिहार' के निर्माण के मुहूरत 31 मई को स्थानीय रिपब्लिक होटल में सम्पन्न हुआ। फिल्म के निर्देशक संजीव टोनी हैं। टोनी ने इस अवसर पर संवाददाताओं को बताया कि यह फिल्म 45 मिनट की होगी। इसमें आठ गीत होंगे। और गीतों को माध्यम से ही नीतीश कुमार की सरकार की उपलब्धियों की चर्चा इस वृत्त चित्र में होगी। ये गीत मिथिलेश सुमन ने लिखे हैं जिसे गायेंगी प्रतिभा सिंह, सर्वजीत सिंह, सावन सांवरे, अमर आनंद और
अनिल झा। फिल्म 20 जून को रिलीज होगी। इसका निर्माण दास एंड संस फिल्म्स कर रहा है और निर्माता हैं चन्द्रशेखर दास।

Tuesday, June 1, 2010

रमौलवाली में प्रतिभा सिंह ने गाया, अभिनय भी करेंगी


पटनाः (1 जून) नया सवेरा इंटरटेनमेंट की भोजपुरी फ़िल्म 'रमौलवाली' के लिए दो गीतों का गायन आज मंगलवार 1 जून को प्रतिभा सिंह ने किया। गीतों की रिकार्रिंग यहां के fप्रयम् डिजिटल साउंड स्टूडियो में हुई। फिल्म के संगीतकार सन्नी हैं। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि फिल्म में उनके अलावा विनोद राठौड़, सर्वजीत सिंह, सावन सांवरे और अमर आनंद गा रहे हैं। गीतकार बीएन पटेल और मिथिलेश सुमन हैं। फिल्म के निर्देशक हैं संजीव टोनी। संजीव टोनी ने इसके पहले हिन्दी फिल्म रस्मों की जंजीर और भोजपुरी फिल्में बलमा बेदर्दी, लाल चुनरिया वाली आदि का निर्देशन किया है।
मूलतः बलिया की प्रतिभा सिंह फिलहाल कोलकाता में रहती हैं। गायन के स्टेज शो के लिए चर्चित प्रतिभा फिल्मों में अभिनय भी कर रही हैं। भाई होखे त भरत नियन, बहिना तोहरे खातिर आदि फिल्में उनके खाते में है। कुछ फिल्मों के लिए उन्होंने पार्श्व गायन भी किया है। उन्हें गायन के लिए प्रतिष्ठित भिखारी ठाकुर सम्मान व आकांक्षा संस्कृति सम्मान आदि मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में भी वे अभिनय कर रही हैं जिसमें विजय खरे, ललितेश झा आदि अभिनय कर रहे हैं। फिल्म के नायक-नायिका नेपाल के हैं और फिल्म की शूटिंग भी नेपाल के जनकपुर में होगी, जो जुलाई में शुरू होगी।