Friday, June 25, 2010
Thursday, June 3, 2010
नीतीश सरकार की उपलब्धियों पर बन रहा है वृत्त चित्र
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए एक डाक्यूमेंट्री फिल्म 'बदल दीहब बिहार' के निर्माण के मुहूरत 31 मई को स्थानीय रिपब्लिक होटल में सम्पन्न हुआ। फिल्म के निर्देशक संजीव टोनी हैं। टोनी ने इस अवसर पर संवाददाताओं को बताया कि यह फिल्म 45 मिनट की होगी। इसमें आठ गीत होंगे। और गीतों को माध्यम से ही नीतीश कुमार की सरकार की उपलब्धियों की चर्चा इस वृत्त चित्र में होगी। ये गीत मिथिलेश सुमन ने लिखे हैं जिसे गायेंगी प्रतिभा सिंह, सर्वजीत सिंह, सावन सांवरे, अमर आनंद और
अनिल झा। फिल्म 20 जून को रिलीज होगी। इसका निर्माण दास एंड संस फिल्म्स कर रहा है और निर्माता हैं चन्द्रशेखर दास।
Tuesday, June 1, 2010
रमौलवाली में प्रतिभा सिंह ने गाया, अभिनय भी करेंगी

पटनाः (1 जून) नया सवेरा इंटरटेनमेंट की भोजपुरी फ़िल्म 'रमौलवाली' के लिए दो गीतों का गायन आज मंगलवार 1 जून को प्रतिभा सिंह ने किया। गीतों की रिकार्रिंग यहां के fप्रयम् डिजिटल साउंड स्टूडियो में हुई। फिल्म के संगीतकार सन्नी हैं। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि फिल्म में उनके अलावा विनोद राठौड़, सर्वजीत सिंह, सावन सांवरे और अमर आनंद गा रहे हैं। गीतकार बीएन पटेल और मिथिलेश सुमन हैं। फिल्म के निर्देशक हैं संजीव टोनी। संजीव टोनी ने इसके पहले हिन्दी फिल्म रस्मों की जंजीर और भोजपुरी फिल्में बलमा बेदर्दी, लाल चुनरिया वाली आदि का निर्देशन किया है।
मूलतः बलिया की प्रतिभा सिंह फिलहाल कोलकाता में रहती हैं। गायन के स्टेज शो के लिए चर्चित प्रतिभा फिल्मों में अभिनय भी कर रही हैं। भाई होखे त भरत नियन, बहिना तोहरे खातिर आदि फिल्में उनके खाते में है। कुछ फिल्मों के लिए उन्होंने पार्श्व गायन भी किया है। उन्हें गायन के लिए प्रतिष्ठित भिखारी ठाकुर सम्मान व आकांक्षा संस्कृति सम्मान आदि मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में भी वे अभिनय कर रही हैं जिसमें विजय खरे, ललितेश झा आदि अभिनय कर रहे हैं। फिल्म के नायक-नायिका नेपाल के हैं और फिल्म की शूटिंग भी नेपाल के जनकपुर में होगी, जो जुलाई में शुरू होगी।
Sunday, April 4, 2010
सम्मानित की गयीं भोजपुरी संगीत की विभूतियां




चैता का देर रात तक लुत्फ लेते रहे हजारों रसिक
हावड़ा: मानस परिवार सेवा समिति की ओर से भोजपुरी लोक-संगीत चैता का भव्य आयोजन 3 अप्रैल की रात नौ बजे से आरआर रोलिंग मिल परिसर, 96 धरमूतल्ला रोड, सलकिया में शुरू हुआ जो देर रात तक चला। इसमें भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए भरत शर्मा, गायत्री ठाकुर, प्रतिभा सिंह एवं वीरेन्द्र सिंह धुरान को सम्मानित किया गया। सम्मान प्रदान करने वालों और इस अवसर पर सम्बोधित करने वालों में शिवजी तिवारी, शशिधर सिंह, राजकिशोर तिवारी, राजा बाबू सिंह, वीरेन्द्र शर्मा, मामा सिंह, जलेश्वर सिंह आदि प्रमुख थे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभा सिंह के गायन से हुई। उन्होंने चैती "सगरी चइत बीत गइले हो रामा, पिया नाहीं अइले" गाकर अच्छा समां बांधा। इस माहौल को आगे बढ़ाया गायत्री ठाकुर ने। लगभग दो दर्जन झाल, ढोलक , हारिमोनियम आदि पर उन्होंने पारम्परिक चईता गाया-"पहिले सुमिरों सुरसति मतवा हे रामा, एही ठइयां। आजु चईत हम गाइब हे रामा, एही ठइयां।"
भरत शर्मा ने इस अवसर पर भोजपुरी भाषा को अश्लीलता से बचाने का भी आह्वान किया, इस भाव को प्रकट करने वाला एक गीत भी उन्होंने सुनाया- "गीत भोजपुरी से अश्लील हटावल जाई, त केतना नीमन होई। भिखारी ठाकुर के गितिया अगर गावल जाई, त केतना नीमन होई।"
Monday, March 29, 2010
भिखारी ठाकुर सम्मान समारोह की तस्वीर
भिखारी ठाकुर सम्मान समारोह की तस्वीर
भिखारी ठाकुर सम्मान समारोह की तस्वीर
आरा में 27 मार्च 2010 को भिखारी ठाकुर सम्मान समारोह में आरा की सांसद मीना सिंह भोजपुरी गायिका व अभिनेत्री प्रतिभा सिंह को शाल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न व पुरस्कार राशि आदि प्रदान कर सम्मानित करती हुईं
Subscribe to:
Posts (Atom)