Saturday, December 19, 2009

मनोज तिवारी ने रातभर बहायी संगीत की सरिता

Dec 18, 09:55 pm
बक्सर किला मैदान में गुरुवार को रात आयोजित व्याघ्रसर महोत्सव का दूसरा सत्र मनोज तिवारी के नाम रहा। आधी रात को जैसे ही भोजपुरी के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले मनोज तिवारी ने मंच संभाला पास बह रही गंगा की लहरें भी हिलोरे मारने लगी। संगीत की माला से एक-एक कर मोती श्री तिवारी दर्शकों की नजर करते रहे और पूरा माहौल उनके एक-एक इशारे पर नाचते रहा। हालांकि भोजपुरी सुपर स्टार को देखकर भीड़ कई बार बेकाबू भी हुयी। दर्शकों ने ईट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे सुरक्षा बलों को लाठी चार्ज करना पड़ा। इससे आधा दर्जन दर्शकों के घायल होने की भी सूचना है। व्याघ्रसर महोत्सव में बेकाबू हुयी भीड़ से अधिक परेशानी महिला दर्शकों को उठानी पड़ी। इधर, महोत्सव में आये मनोज तिवारी ने इटाढ़ी के बैरी में सात मार्च को आयोजित कार्यक्रम में आने का वायदा भी किया। किला मैदान में मंच पर आते ही भोजपुरी स्टार गायक ने देवी गीत से शुरूआत किया। जिसके बाद इंटरनेशनल लिट्टी चोखा, बगल वाली जान मारेली व ए चम्पा चमेली सहित कई गीत लोगों को सुनाया। जिससे उपस्थित लोग झूमने पर विवश हो गये। वहीं हम बिहारी दिल ह भोला भाला गीत पर श्रोता हाथ उठाकर कलाकार का उत्साह व‌र्द्वन करने लगे। साथ ही कल्लू, वर्षा तिवारी प्रतिभा सिंह सहित अन्य गायकों ने भी अपने गीतों से समारोह को लबरेज कर दिया। इस दौरान दिलीप सिंह, प्रेम चौबे व सुनील सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Sunday, June 7, 2009

फिल्म 'बहिना तोरे खातिर में' प्रतिभा सिंह

कोलकाता में रहने वाली भोजपुरी की विख्यात गायिका प्रतिभा सिंह 'बहिना तोरे खातिर' में अभिनय किया है। फिल्म की शूटिंग सोमवार 8 जून 2009 को शुरू हुई। बिहार के हाजीपुर में उनकी दो दिन की शूटिंग सम्पन्न हुई। इस फिल्म के निर्देशक हैं संजीव टोनी। प्रतिभा कुछ और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों में अभिनय की 'शुरूआत भाई होखे त भरत नियन' से की थी जिसके निर्देशक अभिषेक चड्ढा थे। 'बहिना तोरे खातिर' में प्रतिभा की भूमिका परित्यक्ता पत्नी का है। फिलहाल वे इसके बारे में और खुलासा नहीं करना चाहतीं। सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही फिल्म बड़े पर्दे पर नज़र आयेगी।

Tuesday, April 21, 2009

महुआ टीवी के बिहाने-बिहाने कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह


यह कार्यक्रम 21 अप्रैल 2009 को सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक प्रसारित हुआ।

महुआ टीवी के सेट पर प्रतिभा सिंह


महुआ टीवी के बिहाने बिहाने कार्यक्रम में एंकर द्वय गायक अजीत आनंद, गायिका विजया भारती के साथ अभिनेत्री व गायिका प्रतिभा सिंह का टीवी से लिया गया चित्र

Wednesday, April 15, 2009

महुआ पर 21 अप्रैल को बिहाने-बिहाने में देखें प्रतिभा सिंह को


कोलकाताः सुपरिचित भोजपुरी गायिका प्रतिभा सिंह अब महुआ टीवी पर दिखायी देंगी। 21 अप्रैल को बिहाने-बिहाने कार्यक्रम में सुबह साढ़े सात बजे उनका एक घंटे का कार्यक्रम प्रसारित होने वाला है। इस कार्यक्रम की एंकरिंग करेंगी गायिका विजया भारती और गायक अजित आनंद। इस कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह के गीत भी दर्शकों सुनने को मिलेंगे, जिसमें आधुनिक गीत से लेकर पारम्परिक गीत शामिल हैं।

Saturday, March 28, 2009

ईटीवी फोक जलवा कार्यक्रम का एक दृश्य



ईटीवी फोक जलवा में बाएं से गायिका प्रतिभा सिंह, अभिनेत्री पाखी हेगड़े, अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ और गायिका मीनू अरोड़ा और पं.रामचन्द्र दूबे